Press "Enter" to skip to content

दतिया से शिवपुरी आ रही बस ने हाईवे पर दो बाइक को रौंदा, एक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में झांसी-कोटा फोरलेन हाइवे पर अनियंत्रित बस ने पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झांसी शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 टोड़ा गांव करैरा के पास दतिया शिवपुरी के अंतर्गत चलने वाली कृष्णा बस क्रमांक MP07 P1428 ने सिद्ध पीठ के सामने पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को रौंद दिया। साथ ही पास खड़ी दो बाइकों को भी रौदती हुई निकल गई। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणो की मदद से करैरा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते वक्त मौत हो गई।

सोमवार की दोपहर दतिया से शिवपुरी की ओर आ रही श्रीकृष्णा बस ग्राम टोड़ा के सिद्ध मंदिर के सामने ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित हो गई। सामने ही पेड़ के नीचे छांव में बैठे बुजुर्ग फूल सिंह यादव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी टोड़ा करैरा को रौंद दिया इसके अतिरिक्त सड़क किनारे खड़ी दो बाइक को भी जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। करैरा थाना पुलिस ने बस को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!