Press "Enter" to skip to content

70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दामाद ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके बेटे के दामाद ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.पीड़िता ने अपने बेटे के साथ घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है.फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

आरोपी ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम:
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने घर में अकेली रहती थी तभी आरोपी ने मौका पाकर रात के अंधेरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया.घटना बीती रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच की है.पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके बेटे का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और जबरदस्ती मुंह दबाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसने आरोपी को पहचान लिया.जिसके बाद पीड़िता ने सोमवार को घटना की रिपोर्ट गोवर्धन थाना पहुंचकर दर्ज कराई है.महिला सब इंस्पेक्टर ज्योत्सना वर्मा ने वृद्ध महिला के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया है.मामले में आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!