Press "Enter" to skip to content

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया चाबी घर पर आंदोलन, कल ग्वालियर के लिए होंगे रवाना / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुर जिले के माधव चौक स्थित चाबी घर पर आज मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ने चाबी घर पर आंदोलन किया वहीं विशाल आंदोलन के लिए कल ग्वालियर के लिए रवाना होंगे वही शिवपुरी से तीन दर्जन लोग ग्वालियर के लिए रवाना होंगे वही ग्वालियर में यह संभाग लेवल पर प्रदर्शन कल ग्वालियर में होगा.

शिव कुमार पटेरिया रिटायर्ड इंजीनियर विद्युत मंडल जिला शिवपुरी ने बताया कि एसके जैसवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्देशन में कल ग्वालियर में एक विशाल आंदोलन किया जा रहा है. जिसमें ग्वालियर संभाग से सभी जिलों से लोग एकत्रित होकर भाग लेंगे वहीं उनकी मुख्य मांगे हैं की वृद्धजनों को 22 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है वहीं राज्य सरकार की 28 प्रतिशत है और केंद्र में 38 प्रतिशत देना चाहिए उसकी भी मांग उन्होंने की है साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 24 नवंबर 2022 को भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं महारैली का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो वर्तमान में सरकार ने जो हमारी मांगे रोक रखी है उसका पूर्णता विरोध करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!