Press "Enter" to skip to content

नेशनल लोक अदालत में परिजनों को मिली 72 लाख की राशि, दुर्घटना में हुई थी ASI की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी में आयोजित हुई आज नेशनल लोक अदालत में एक परिवार और बीमा कंपनी के बीच चल रहे विवाद में 72 लाख रुपए का समझौता हुआ है। मध्य प्रदेश के लोक अदालत में इतनी बड़ी धनराशि का यह पहला मामला माना जा रहा है।

आइटीबीपी में पदस्थ एसआई की दुर्घटना में हुई थी मौत

झांसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले गजाधर अहिरवार आइटीबीपी में एएसआई के पद पर पदस्थ थे। गजाधर अहिरवार की पोस्टिंग करेरा में थी। डेढ़ साल पहले करैरा के पास फोरलेन हाईवे पर आई लव करैरा पॉइंट पर एसआई गजाधर अहिरवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन की बीमा कंपनी बजाज अलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर बीमा एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि का क्लेम किया था। जिसका समझौता आज शिवपुरी में आयोजित0 नेशनल लोक अदालत में हुआ।

समझौते में परिवार को 72 लाख रुपए का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया गया। 72 लाख की राशि का यह चेक आज मृतक गजाधर की पत्नी अनीता अहिरवार व पुत्र मुकेश सिंह बा पुत्री शिवानी सिंह को सौंपा गया। इस समझौते के बाद मृतक एसआई गजाधर अहिरवार की बेटी शिवानी का कहना था कि अपनों की कमी पैसा दूर नहीं कर सकता।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!