शिवपुरी: पिछोर थाना पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले तीन बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 9 नवंबर की रात काली पहाड़ी का रहने वाले सुखबीर पुत्र राम सिंह लोधी मारपीट की शिकायत लेकर पिछोर थाना पहुंचा हुआ था। इसके बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने गया था। लौटते वक्त सुखबीर से एक बदमाश ने पेट्रोल पंप से लिफ्ट मांगी। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर तीनों बदमाशों ने सुखबीर को रोक लिया। उसकी जेब में रखे मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपए को लूट लिए।
तीनों बदमाशों ने शराब के नशे में सुखबीर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सुखबीर ने तीनों बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। बाइक के नंबर के आधार पर पिछोर थाना पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तीनों बदमाश धीरेंद्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार (23) निवासी बीजा सेन रोड पिछोर, सागर रजक पुत्र बृजलाल रजक (18) निवासी नए कोर्ट के पीछे पिछोर, शिव कुमार रजक पुत्र प्रकाश रजक (18) कोर्ट के पीछे को गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment