शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर एक खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी हुई बस ने टक्कर मार दी घटना में एक बस सवार की मौत हुई है। वहीं 11 लोग इस हादसे में घायल बताए गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से तीन गंभीर घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बदरवास थाना क्षेत्र के एनवारा और बूढ़ा डोंगर के बीच आज शनिवार की सुबह 5:00 बजे कानपुर से सूरत जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े हुए एक ट्रक में जा घुसी।
चालक ने नास्ते के समय पी थी शराब, क्षमता से अधिक भरी थी सवारी
बस में सवार उत्तर प्रदेश के उरई से सूरत जा रहे विमल चंद ने बताया कि बस चालक ने शिवपुरी में एक होटल पर नाश्ते के साथ शराब पी थी। जिसके बाद वह बस को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। इसी दौरान बस चालक ने सड़क किनारे खड़े हुए ट्रक में टक्कर मार दी। 45 सीटर बस में लगभग 117 सवारियां भरी हुई थी। बस में सवार विमल चंद ने बताया की बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद बस ट्रक को कई फीट तक खींच कर अपने साथ ले गई।






Be First to Comment