शिवपुरी: नगर परिषद करेरा विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती शालिनी सोनी एवं वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती खुशबू यादव ने सामूहिक रूप से मिलकर स्थानीय राम राजा गार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर परिषद की पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले कुटीर घोटाला उजागर हुआ था ,लेकिन उस कुटीर घोटाला में ना कोई जांच कमेटी बनाई गई ना ही आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया।जबकि यह कुटीर घोटाला करोड़ों का है इसमें बड़े बड़े अधिकारी बाबू जनप्रतिनिधि मिले हुए हैं।इस मामले में एक स्थाई कर्मचारी जितेंद्र गौड को मोहरा बनाकर बाकी बड़े लोगों को कुटीर घोटाले से बचाया जा रहा है। जबकि पूरी योजना का क्रियान्वयन ही संदेहास्पद है ,पात्रों को अपात्र व अपात्रों को पात्र बनाया जा रहा है। कई महीनों से पेमेंट हो रहा है जिसकी भनक सीएमओ साहब व अध्यक्ष महोदय को न लगना इनकी अकर्मण्यता सिद्ध हो रही है। इसके बाद नारही खार पर 20 एचपी की मोटर चोरी हो गई इसकी कोई f.i.r. तक नहीं कराई गई। क्योंकि मोटर चोरी होने में कहीं स्थानीय अमले की संलिप्तता तो नहीं है। सबसे हास्यास्पद बात यह है कि इसका पता जब चला जब फिल्टर पर गेट डल रहा था, मै वहा गई तब पता चला कि फिल्टर प्लांट की चारों मोटर खराब हो गई तब मैंने नारही खार से सप्लाई चालू करवाने के लिए दबाव डाला तो दवे मुंह कर्मचारी बोले कि वहां की मोटर तो है ही नहीं, इसके अतिरिक्त नगर की देखभाल के लिए करीब 2800000 रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे जो सारे बंद पड़े हुए हैं। इसकी फाइलें भी गुम कर दी गई है जिससे कोई इसकी जानकारी ना मांग सकें जबकि डैनिडा रोड चौराहे पर तीन कैमरे कागजों में लगाए गए हैं परंतु मौके पर एक ही कैमरा लगा हुआ है।इसकी भी कोई f.i.r. तक नहीं कराई गई है। इसके मेंटेनेंस के लिए भी हर दो-तीन माह में अच्छा खासा फंड निकाला जाता है ।परंतु आज तक सारे कैमरे बंद पड़े हैं इसके अलावा मनमानी तरीके से टेंडरों को भी निरस्त किया जा रहा है नाला निर्माण के लिए टेंडर आया था जिसमें 4 निविदा आई थी इसको भी गलत तरीके से निरस्त किया गया इसमें रिलाइविंग वाल की शर्त लगाकर निरस्त किया गया है। जबकि शुभम कंस्ट्रक्शन कंपनी इसको पूरा करती थी मनमाने तरीके से इस को निरस्त किया गया है ।इसमें ना तो परिषद को विश्वास में लिया गया ना ही परिषद को सूचना दी गई। इस तरह टेंडर को निरस्त करना भी इनकी भ्रष्ट छवि को प्रदर्शित करता है। इस तरह नगर परिषद करेरा बिल्कुल बेलगाम ,निरंकुश हो चुकी है। यहां स्टोर का यदि भौतिक सत्यापन कराया जाए तो करोड़ों के घोटाले उजागर होंगे। मैं पत्रकार वार्ता के माध्यम से शासन से मांग करती हूं कि इस नगर पंचायत की उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराई जाना चाहिए. जिससे जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे का सदुपयोग जनहित में हो सके ।उन्होंने भ्रष्टाचार के सबूत भी पेश किए व अधिनियम की जानकारी भी पत्रकारों को बताई। पत्रकार वार्ता में नगर के प्रबुद्ध पत्रकार जन मौजूद थे. स्थानीय पत्रकारों ने भी अनेक प्रश्न पूछे जिनका पार्षदों ने बखूबी उत्तर दिए ।उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के भ्रष्टाचार को लेकर आज तक किसी पार्षद या नेताओं ने कोई पत्रकार वार्ता नहीं बुलाई। यह पहली पत्रकार वार्ता है जो नगर परिषद के भ्रष्टाचार की पोल खुली है. उल्लेखनीय है कि पार्षद सालनी सोनी नगर में सबसे ज्यादा मतों से विजई होने वाली इकलौती पार्षद है। जिन्हें जनता का भारी समर्थन मिला है।

नगर परिषद बेलगाम हो गई है, करोड़ों के भ्रष्टाचार होने के बाद कोई सुध लेने वाला तक नहीं: पार्षद शालिनी सोनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक ने मारपीट और पुलिस पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment