Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खटका से है जहां एक युवक ने अपने खेत पर शराब के नशे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
हालत बिगड़ते देख युवक को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया है। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खटका के निवासी राजेन्द्र पुत्र प्रीतम आदिवासी उम्र 35 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर खेत पर शराब के नशे में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!