शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस में भड़ौता रोड पर पुलिया के पास एक बिजली के खंबे पर जंपर को ठीक करने के लिए लाइनमैन चढ़ा था गौर करने वाली बात है कि परमिट लेने के बाद ही लाइनमेन जंपर ठीक करने को चढ़ा था लेकिन तारों में करंट दौड़ने के चलते हुए वह नीचे गिर गया और घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार कोलारस की फोरलेन हाईवे की भड़ौता रोड पर पुलिया के पास बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन पर पदस्थ किशन कुशवाह परमिट लेने के बाद बिजली के खंबे पर जंपरों को ठीक करने के लिए चढ़ा हुआ था लेकिन तारों में बिजली दौड़ने के चलते वह करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से खम्बे से नीचे गिर गया नीचे गिरने से वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है हालांकि पूरे मामले में लापरवाही सामने आ रही है अगर परमिट लेने के बाद भी तारों में करंट दौड़ता पाया गया या तो परमिट लेने के बाद लाइट नहीं काटी गई या किसी ने चालू कर दी है. यह जांच का विषय है.

लापरवाही: परमिट लेने के बाद बिजली के खम्बे पर जंपर ठीक करने चढ़ा लाइन में, करंट लगने से नीचे गिरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment