शिवपुरी: जिले में एक के बाद एक लूट की वारदात घटित हो रहीं है लगभग आधा दर्जन लूट की घटनाओं को बाईकर्स गिरोह के दौरा अंजाम दिया गया है। बाइकर्स गिरोह के द्वारा एक ओर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जहां पेट्रोल भराने गए युवक के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
काली पहाड़ी भितगवां के रहने वाले 18 साल के सुखबीर ने बताया कि मानपुरा में उसके साथ हुई मारपीट की शिक़ायत दर्ज कराने बीती रात पिछोर थाने पहुंचा था। उसकी बाइक में पेट्रोल कम था। वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने अचला देवी पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए और पेट्रोल कर्मचारियों को जगाकर पेट्रोल डलवाने में मदद की। इसी दौरान एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक को उसने अपनी बाइक पर बिठा लिया और आगे बढ़ गया।
वह कुछ दूर ही जा पाया था कि पीछे बैठे युवक ने उसे बाइक रोकने को कहा, इतने में पीछे उसके दोनों साथी भी बाइक से आगए। तीनो ने मिलकर पहले मारपीट की फिर जेब मे रखा मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपए लूट कर भाग गए। युवक के साथ हुई लूट की शिकायत सुखवीर ने पिछोर थाने में दर्ज कराई है। पिछोर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ हुई लूट, तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment