Press "Enter" to skip to content

स्कूटी की डिग्गी में घुसा 3 फुट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, जंगल में सुरक्षित छोड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक सांप एक स्कूटी में घुस गया.सांप के स्कूटी में घुसने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. तो वहीं स्कूटी सवार की सांसें अटक गईं. हालांकि कुछ देर की मशक्कत के बाद सर्प मित्र राकेश रजक ने सांप को स्कूटी से बाहर निकालकर सुरक्षित पकड़ लिया और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.सांप के पकड़ने जाने के बाद स्कूटी सवार ने राहत की सांस ली.

स्कूटी सवार पवन शर्मा ने बताया कि वह किसी कार्य से स्कूटी से नरवर गये हुये थे और नरवर मे जब उनकी स्कूटी खड़ी थी तभी ये सांप उनकी स्कूटी मे घुस गया और शिवपुरी पहुंच गया गनीमत ये रही की सांप चलती स्कूटी से बाहर नहीं निकला नहीं तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी.

सर्प मित्र राकेश रजक ने लोगों से आग्रह किया जाता है कि अपने वाहनो को अच्छी तरह से देखकर ही चलाया करें और खेत तलाबों घने जंगलों और नालीयों के पास अपने वाहनों को सावधानी पूर्वक रखा करें और चलाने से पहले वाहन के चारों तरफ नजर से जांच कर लिया करें

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!