Press "Enter" to skip to content

BA की छात्रा प्रेमी के साथ हुई फरार, मोबाइल छोड़ गई घर, मोबाइल से हुआ खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र गुरैया गांव से BA फर्स्ट ईयर की छात्रा रात के अंधेरे में घर से भाग गई। सुबह परिजनों ने युवती को खूब तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। युवती का हड़बड़ी में मोबाइल घर पर छूट गया था। जिसके जरिए परिजनों को पता लगा कि युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई है। वह अपने साथ अपने सभी दस्तावेज और कपड़े भी बैग में भर कर ले गई है। लापता युवती के पिता ने इसकी शिकायत मायापुर थाना सहित एसपी से दर्ज कराई है।

युवक से घरवालों ने युवती पर लगाए आरोप

एसपी ऑफिस में मदद की गुहार लेकर पहुंचे मुकेश जाटव ने बताया कि उसकी बेटी उम्र 20 साल 5 नवंबर की रात घर पर खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह उठकर उसे देखा तो वह कहीं नहीं मिली। आसपास देख लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने कमरे में चेक किया तो मोबाइल पड़ा हुआ था जिसके जरिए मालूम पड़ा कि रन्नौद थाना क्षेत्र पांडेपुर के रहने वाले जनक के साथ भागी है। जब वह युवक के घर जाकर परिजनों से मिला तो उल्टा ही उसकी बेटी पर उनके लड़के को भगाकर ले जाने के आरोप लगा दिया और कोई बात नहीं सुनी।

पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बेटी को जनक अपने साथ भगा कर ले गया है और वह शादी करने की भी फिराक में हैं। उसकी बेटी और जनक का गुना में होने का पता लगा था जब गुना जाकर तलाश किया तो उसकी बेटी गुना भी नहीं मिली। जनक के परिजन भी दोनों को ढूंढने में मदद नहीं कर रहे हैं।

मामा के यहां पली-बढ़ी युवती, युवक का भी था ममाना

युवती को बचपन में ही रन्नौद थाना क्षेत्र के बीजरी गांव के रहने वाले मामा ने गोद ले लिया था। युवती की पढ़ाई-लिखाई और कन्यादान तक का जिम्मा मामा को ही उठाना था। युवती अपने मामा के यहां ही पली-बढ़ी, कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने रन्नौद के कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। युवती के पिता ने बताया कि जनक का ममाना भी बीजरी गांव में ही है। उन्हें शक है कि दोनों की मुलाकात बीजरी गांव में ही हुई होगी। जिसके बाद उसकी बेटी को जनक अपने साथ भगा ले गया।

नहीं लग रहा बेटी का सुराग, सता रही है चिंता

बेटी के घर से लापता पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने उसे व उसकी मां को कुछ नहीं बताया था वह बालिग है ऐसे में उसे भागने से पहले अपनी मां को बताना चाहिए था। कई दिनों से वह अपनी बेटी को तलाश कर रहा है परन्तु बेटी का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पिता का कहना है उसे बस अपनी बेटी के हाल का पता चल जाए बाकी वह जहां भी रहना चाहती रह सकती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!