शिवपुरी: शिवपुरी की ग्राम पंचायत राजपुर के ग्राम चितारी के पास सिंध नदी में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक रूप से पोकलेन मशीन के माध्यम से रेत का उत्खनन व डंपर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है जिसकी शिकायत आज कलेक्टर कार्यालय में की गई है.
जानकारी के अनुसार रामबरन गुर्जर ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम चितारी के पास नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है और परिवहन की वजह से करैरा भितरवार रोड पर रेत गिरने की वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं और रेत का अवैध उत्खनन करके शासन को लाखों रुपए की राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है पूर्व में भी कई बार शिकायत की जाती है सीएम हेल्पलाइन पर भी 181 पर शिकायत की गई है लेकिन अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है आवेदन देकर थाना सीहोर के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर की ग्राम चिवारी के पास सिंध नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है.

ग्राम चितारी के पास सिंध नदी में पोकलेन मशीन से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, रोकने के लिए की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment