Press "Enter" to skip to content

वार्ड नंबर 12 मनियर की जनता ने पार्षद सरोज धाकड़ के खिलाफ खोला मोर्चा, कहां नहीं बनी सड़कें नालियां / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के वार्ड नंबर 12 मनियर में मधुवन नगर कॉलोनी वालों ने अपने ही पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कॉलोनी वालों ने बताया कि गलत पार्षद चुन लिया है 7 साल से लगातार होने के बाद भी वार्ड में कोई सुधार नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार मनियर में रहने वाले लोगों ने बताया कि 7 साल से वार्ड में कोई बदलाव नहीं आया है पहले जो पार्षद थे वहीं अब की बार बने हैं लेकिन वार्ड में ना ही नालियां बनी है ना ही सड़क बनी है सीवर के लिए जो रोड खोद दी गई थी अभी तक नहीं सुधरी है ना ही कचरा गाड़ी समय पर आती है और ना ही नालियों की समय पर सफाई हो रही है और तो और मुक्तिधाम की ओर से जो मुख्य रास्ता बस स्टैंड से जुड़ता है वह रोड भी खराब पड़ी हुई है वही मुक्तिधाम के सामने बना पार्क भि जर्जर हालत में पड़ा हुआ है इस तरह के कई आरोप उन्होंने अपने ही पार्षद के खिलाफ लगाए हैं वही कॉलोनी वालों ने बताया कि कई बार बोला जा चुका है कि यह सड़क नालियां सही करा दीजिए लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!