Press "Enter" to skip to content

बैराड स्वास्थ्य केंद्र में टांके लगा रहा स्वीपर हुआ सस्पेंड, नर्स और डॉक्टर का बचाव / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वीपर द्वारा एप्रिन पहनकर मरीज का उपचार करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शिवपुरी सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने आउट सोर्स से रखे गए कर्मचारी को हटाने के निर्देश देकर कार्रवाई की औपचारिकता पूर्ण कर ली है। कार्रवाई में उन डाक्टरों और नर्सों को दूर रखा गया है, जिनके सानिध्य में यह स्वीपर और वार्ड बाय उपचार कर रहा था। हालांकि इस मामले में जांच अभी जारी है।

हरिज्ञान जाटव नाम का एक युवक धैरिया से बैराड़ आ रहा था। उसी समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वह घायल हो गया। हरिज्ञान को उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर डा नरेंद्र वर्मा की ड्यूटी थी। इसके बावजूद घायल का स्वीपर भरत वाल्मिकी ने प्रदान किया। डॉक्टर अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद घायल को इलाज के लिए नहीं आए। स्वीपर ने एप्रिन पहनी हुई थी और उसी ने मरीज को टांके लगाए। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद 7 नवंवर को शिवपुरी सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने स्वीपर को हटाए जाने के निर्देश जारी कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर ली है। लापरवाह डॉक्टर और नर्सिंग को नोटिस तक जारी नहीं किया। जिनके सानिध्य में यह स्वीपर घायलों का इलाज दे रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!