शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क में शेरों को बसाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जोर शोर से कवायद में जुटा हुआ है,लेकिन शेरों को बसाने के इस प्रोजेक्ट में फारेस्ट डिपार्टमेंट के सामने विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा सबसे बड़ा रोड़ा बनकर सामने खड़ा हो गया है। विस्थापन और पुनर्वास को लेकर बीते दिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों ने अर्जुनगवां गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर पंचायत की लेकिन ये पंचायत
बेनतीजा समाप्त हो गई। विस्थापन और पुनर्वास को लेकर अगर इसी तरह फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और ग्रामीणों के बीच गतिरोध बना रहा तो जनवरी 2023 तक माधव नेशनल पार्क में शेरों को बसाने की योजना खटाई में पड़ती दिखाई दे रही है।
ग्राम सभा के आयोजन में जुटा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट
माधव नेशनल पार्क में शेरों को बसाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के आला अफसरों के द्वारा गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को विस्थापन एवं पुनर्वास के एवज में परिवार के मुखिया परिवार के सदस्य जो 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्ति को 15 लाख रूपये मुआवजे की राशि प्रदान करने की बात कह रहे हैं,लेकिन ये सब उन लोगों के लिए जिन्होंने अभी तक मुआवजे की राशि नहीं ली है।
ग्रामीणों ने की 15 वर्ष की आयु के प्रत्येक व्यक्ति को 1500000 की मांग
गांव में कुछ ऐसे परिवार भी रहते हैं जिन के मुखियाओं ने जमीन के मुआवजे की राशि ले ली है,लेकिन उनके पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए सरकार ने कोई राशि नहीं दी है।ग्रामीणों का कहना है कि जब विस्थापन किया जा रहा है तो सर्वे के मुताबिक विस्थापन एवं पुनर्वास होना चाहिए एवं आज दिनांक तक 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के जितने भी लोग यहां मौजूद हैं उन सभी को ₹1500000 की पुनर्वास राशि मिलनी चाहिए तभी ग्रामीण अपने आवास मकान दुकान खेत खलियान आदि छोड़कर अपनी व्यवस्था बना पाएंगे इसके अतिरिक्त ग्रामीणों के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है अब देखने वाली बात यह होगी कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ग्रामीणों के साथ कैसे सामंजस्य बनता है। और कब तक बना पता है।

माधव नेशनल पार्क में शेरों को बसाने में विस्थापन बना रोड़ा,फारेस्ट डिपार्टमेंट की ग्रामीणों के साथ पंचायत हुई फेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment