शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पोहरी रोड पर एसपी कोठी के सामने बीती रात्रि एक बाइक और लोडिंग में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में लोडिंग वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. हादसा सोमवार की देर रात एसपी कोठी के पास हुआ. जहां बाइक सवार युवक कपिल शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा निवासी सेवढ़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment