Press "Enter" to skip to content

बीजेपी नेता की गुंडागर्दी ऑन ड्यूटी होमगार्ड सैनिक को बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है.यहां बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान पर अपने साथियों के साथ एक ऑन ड्यूटी होमगार्ड सैनिक का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया.मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष सहित साथियों पर होमगार्ड सैनिक की रिपोर्ट पर बंधक बनाकर मारपीट सहित शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज कर लिया है.
बस में किराए को लेकर हुआ विवाद:
जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले में पदस्थ होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा का ग्वालियर से अशोकनगर लौटते समय बस के स्टाफ से किराए को लेकर विवाद हुआ था.होमगार्ड सैनिक का कहना है कि उसने किराए के रूप में बस के स्टाफ को वारंट भरकर दिया लेकिन स्टाफ ने वारंट लेने से मना कर दिया और नगद पैसों की मांग की.विवाद के बाद बस के स्टाफ ने होमगार्ड सैनिक को बिठा लिया और शिवपुरी में देख लेने की धमकी दी.
जैसे ही बस शिवपुरी में ग्वालियर बायपास पर पहुंची वहां पहले से मौजूद बस के मालिक मुकेश चौहान ने उसे कॉलर पकड़कर बस से उतारकर मारपीट की.

बस से उतारकर कार में बंधक बनाकर की मारपीट:
होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा ने बताया कि बस के मालिक मुकेश चौहान ने बस में मारपीट करने के बाद उसे बस से उतारकर अपनी कार क्रमांक एमपी 33 जी 5475 में जबरदस्ती बैठा लिया कार में पहले से ही उसके दो से 3 साथी मौजूद थे. जिसके बाद सभी लोग शहर में उसे कार से घुमाते रहे और मारपीट करते रहे.
सांसद के नाम से पूरे परिवार को दी उठा लेने की धमकी:

पीड़ित ने बताया है कि आरोपियों ने उससे कहा कि तू हमें नही जानता तेरे यहां से जो सांसद हैं वह मेरी पहचान के है. तेरे पूरे परिवार को उठवा लूंगा. उसके बाद आरोपियों ने उसे वापस ग्वालियर नाके पर गाड़ी से उतारकर चले गए.

इनका कहना है कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया
पुलिस ने होमगार्ड सैनिक कपिल मिश्रा की रिपोर्ट पर से आरोपित मुकेश सिंह चौहान और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 353,294, 332, 506, 342, 34 ipc के तहत केस दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है.

वहीं इस मामले को लेकर बस मालिक और पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवपुरी मुकेश सिंह चौहान का कहना है कि होमगार्ड सैनिक बस में तो जाते है परंतु बस में बर्दी के रोब में किराया नही देते, और वारंट को बचाकर बेच देते है. हमारे स्टाफ ने तो वारंट ही मांगा था.और हम हमारे साथी एक बकील का एक्सीडेंट होने पर उसे लेने खड़े थे, यह सभी आरोप निराधार है. हम भी अपनी ओर से होमगार्ड सैनिक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!