शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के वेंहटा गांव निवासी धर्मेंद्र जाटव ने बताया कि पत्नी रुकमणी तीन साल की बेटी के साथ 2 नवंबर को भाग गई है। वह गांव में हो रही श्रीमद भागवत कथा सुनने का बोलकर निकली थी। उसके बाद से घर वापस नहीं लौटी। गोविंद ने ससुराल वालों पर पत्नी को भगाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं।
कोलारस में बाइक पर सवार होकर जाती हुई दिखाई दी थी महिला
धर्मेंद्र ने बताया कि 2 नवंबर को दोपहर में उसे एक परिचित ने फोन कर के बताया था कि उसकी पत्नी किसी अनजान बाइक सवार के साथ कोलारस के बाजार में घूम रही है। धर्मेंद्र ने कहा कि उसकी पत्नी मंदिर पर भागवत कथा सुनने गई हुई है। धर्मेंद्र ने मंदिर पर जाकर देखा तो उसकी पत्नी नजर नहीं आई। उसने गांव सहित रिश्तेदारी में भी तलाश किया, लेकिन पत्नी और बेटी नहीं मिले।
ससुरालियों पर भगा ले जाने का शक
धर्मेंद्र ने पत्नी को भगा ले जाने के ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि पत्नी मायके वालों से पड़ोसी के फोन से बात करती रहती थी। एक नवंबर की रात किसी कागजों पर हस्ताक्षर करने की भी बात उसकी मायके वालों से हुई थी। उसे शक है कि पत्नी को भगाने में ससुराल वालों का हाथ है। गोविंद ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी 6 साल के बेटे को घर पर ही छोड़ गई है। हव 3 साल की बेटी को साथ लेकर गई है। धर्मेंद्र ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।






Be First to Comment