Press "Enter" to skip to content

नाबालिक प्रेमिका को मामा ने भांजे से भिजवाया मोबाइल, प्रेमिका के पिता ने पेड़ से बांधकर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहराई गांव में 12 साल के बच्चे को इमली के पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत किशोर ने पिता के साथ कोलारस थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। दरअसल, बच्चे के मामा को गांव की ही एक किशोरी से प्यार हो गया था। जिसे उसने मोबाइल गिफ्ट किया था। मोबाइल किशोरी तक पहुंचाने के लिए मामा ने अपने ही भांजे की मदद ली थी। जिसे कुछ दिनों बाद किशोरी के घरवालों ने पकड़ लिया। जब किशोरी के घर वालों को मोबाइल भेजने वाला युवक नहीं मिला तो उन्होंने उसके भांजे को पकड़कर इमली के पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।

नाबालिग मामा को गांव की नाबालिग किशोरी से हुआ प्यार

सुभाषपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला 17 साल का युवक गुजरात के राजकोट में पनीर की फैक्ट्री में काम करता है। उसकी बहन मोहराई गांव में रहती है। वह अपनी बहन से मिलने यहां आता जाता रहता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव की ही नाबालिग किशोरी से हो हुई। दोनों में बातचीत होना शुरू हो गई। इस दौरान वह अपनी बहन के घर भी आता जाता रहा और किशोरी से भी मुलाकात करता रहा।

किशोरी तक मोबाइल पहुंचाने के लिए लिया भांजे का सहारा

दोनों के बीच बन रहे रिश्ते को मजबूत करने के लिए किशोर ने किशोरी को मोबाइल दिया था। जिसे पहुंचाने के लिए उसने अपने 12 साल का सहारा लिया। भांजे ने अपने मामा के कहे अनुसार मोबाइल कोशोरी तक पहुंचाया। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसके परिजनों ने मोबाइल देख लिया जिसके बाद ये सारा मामला सामने आया।

हाथ नहीं आया मामा तो भांजे को इमली के पेड़ से बांध कर पीटा

मोबाइल जब्त होने के बाद गुस्साए किशोरी के परिजनों को मोबाइल पहुंचाने वाला युवक नहीं मिला तो उनकी बेटी तक मोबाइल पहुंचाने वाले बच्चे को पकड़ लिया और उसकी इमली के पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। भांजे ने बताया कि वह उक्त लड़की के पिता और उसके एक सहयोगी से लगातार माफी मांग रहा था लेकिन किशोरी के पिता और उसका एक सहयोगी उसे इमली के पेड़ से बांधकर जब तक पीटते रहे तब तक वह बेहोशी के हाल में नहीं आ गया।

पिता ने कराया मामला दर्ज

पीड़ित भांजे के पिता का कहना है कि उसका बेटा बेहोशी जैसे हाल में घर पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने डायल हंड्रेड की मदद ली और कोलारस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कोलारस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!