Press "Enter" to skip to content

अमृत विहार कॉलोनी में पोल शिफ्ट कराने पर मकान मालिक सहित ठेकेदार पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की अमृत विहार काॅलोनी में बिना कंपनी की स्वीकृति के बिजली का पोल मकान के आगे से शिफ्ट करा दिया। कंपनी की तरफ से कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बिजली कंपनी के एई रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि अनिल कुमार वर्मा को शाम 6 बजे सूचना मिली कि अमृत विहार कॉलोनी में दोपहर 12-1 बजे से लाइट नहीं आ रही है। अनिल कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि किसी ने ट्रांसफार्मर से एलटी फ्यूज निकालकर लाइट बंद कर दी है।

पूछताछ में पता चला कि कॉलोनी में कोई लाइट का काम करा रहा है। मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि अमृत विहार कॉलोनी में पवन यादव अपने निर्माणाधीन मकान के आगे खड़ा एलटी लाइन का पोल बिजली ठेकेदार चरन सिंह धाकड़ के माध्यम से शिफ्ट करा दिया है। पोल को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी33 एबी3752 की मदद से 8-10 फीट दूर शिफ्ट किया है। कंपनी से पोल शिफ्ट कराने की अनुमति नहीं ली। पोल शिफ्टिंग की वजह से 7-8 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही जिससे कंपनी को 50 हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पवन यादव और बिजली ठेकेदार चरन सिंह धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!