Press "Enter" to skip to content

स्टेडियम के पास 10 फिट लंबा मिस्टर मगरमछ ठहलते दिखा / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में स्टेडियम रोड पर बीती रात एक 10 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क किनारे टहलते हुए देखा गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई है लेकिन मौके पर ज्यादा भीड़ होने से मगरमच्छ पास के जाधन सागर तालाब में चला गया।

एक तरफ तालाब दूसरी तरफ कॉलोनी

स्टेडियम रोड पर जाधव सागर तालाब है इस रोड के दूसरी तरफ कई परिवार रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों की माने तो तालाब में 1 सैकड़ा से अधिक मगरमच्छ है जो कभी भी तालाब से निकलकर सड़कों पर आ जाते हैं। कई बार इन मगरमच्छों को सड़कों पर विचरण करते हुए देखा गया है। जिसके बाद यह मगरमच्छ वापस तालाब में चले जाते हैं। मगरमच्छ के सड़क पर निकलने से क्षेत्रीय लोगों में खौफ का माहौल बना रहता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!