शिवपुरी: शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में महिला के साथ छेड़छाड़ हो गई वहीं युवक ने पहले महिला के पास सीटी बजाई और उसका हाथ पकड़ लिया जिसके बाद महिला चिल्लाई और आसपास के लोग आए और युवक को समझाया लेकिन दबंगों ने आकर मारपीट कर दी.
जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह लगभग 9 बजे गांव के हेड पंप से पानी भरकर जब घर वापस आ रही थी तभी गांव का दबंग रघुवर धाकड़ पुत्र रामप्रकाश धाकड़ अपनी मोटरसाइकिल से आया और रोककर सीटी बजाते हुए हाथ पकड़ लिया जिससे पानी की तमेड़ी सिर से नीचे गिर गई वहीं मदद मांगने के लिए जब महिला चिल्लाई तो महिला का पति, ससुर, देवर और ताऊ आए और युवक को समझाया लेकिन युवक अपने साथ राम प्रकाश धाकड़, विनोद धाकड़, भागीरथ धाकड़, राधाकिशन धाकड़ के साथ लाठी व बंदूक लेकर आया और जमीन पर पटक पटक कर मारपीट कर दी जिसके बाद सभी घायलों को सतनवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है वही महिला ने बताया कि उसके साथ छेड़खानी जैसी वारदात हुई है.

सीटी बजाकर रोककर हाथ पकडकर कर दी छेड़छाड़, विरोध किया तो कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आसमानी माता मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उगली मृत नागिन, निजी स्कूल में दिखा दुर्लभ नज़ारा / Shivpuri News
- जिम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक / Shivpuri News
- ककरई गांव के पास निजी बस पलटी, 16 यात्री घायल; चालक और स्टाफ मौके से फरार / Shivpuri News<br><br>
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment