शिवपुरी: स्वच्छ छवि के माने जाने वाले पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के जिले शिवपुरी में लगातार वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अब तक पुलिस ना चोरी किए गए वाहन बरामद कर सकी है, ना ही बदमाशों को पकड़ सकी है. हालात ये हैं कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों वाले शहरी इलाके में एक के बाद एक चोरी के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, आएदिन सामने आने वाले चोरी के मामलों से आमजन असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.
खास बात ये है कि चोरी की घटनाएं शहर के बाहर किसी सुनसान इलाके में नहीं हुईं बल्कि शहर के बीचों-बीच अंजाम दी गईं । स्थिति यह है कि दिन-दहाड़े सीसीटीवी की निगरानी में आसानी से चोर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं और पुलिस से खेल-खेलकर खुला चैलेंज देते जान पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि शहरभर में पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिनमें चोरी करने वाले बदमाश की स्पष्ट तस्वीर भी नजर आ आती है मगर फिर भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी तस्वीरें होने के वाबजूद पुलिस इन बाइक चोरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है जबकि बाइक चोरों ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है। ऐसे में सवाल ये भी है कि आखिर क्यों नहीं पुलिस द्वारा कैमरे में कैद तस्वीरें शिनाख्त के लिए आम लोगों के बीच जारी की जातीं ?
शहर में चोरी की चंद घटनाएं
३१ अक्टूबर को जैन मंदिर से पलाश जैन की बाइक चोरी
३१ अक्टूबर को राजेश्वरी रोड से सौरभ दुबे की बाइक चोरी
२ नवम्बर को मानस भवन से जुगल किशोर राठौर की ऑटो चोरी
२ नवम्बर को जैन मंदिर से मामू पान वाले की बाइक चोरी
९ अक्टूबर को रावत कोचिंग से मुकेश नामदेव की बाइक चोरी
इसके अलावा, करीब २० दिन पहले शिवपुरी जिला अस्पताल इलाज कराने आए मरीज की चोरी भी कैमरे में कैद हुई थी. पिछले दिनों चोरी के सामने आए यह मामले सिर्फ शहरी क्षेत्र के हैं, जिलेभर की संख्या जोड़ेंगे तो आंकड़ा और बढ़ जाएगा, जाहिर है चोरों के हौंसले बुलंद हैं और वो धड़ल्ले से बेखौफ होकर अपनी कारगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं.
चोरी की त्रासदी ने जुगल किशोर को कुछ इस तरह प्रभावित किया है कि वो ऑटो चोरी होने से बेरोजगार हो गए हैं उनका कहना है कि पाई पाई जोड़कर ऑटो खरीदी थी, जिसे चलाकर जैसे तैसे गुजर बसर चल रही थी मगर अब जीविका को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है इस कारण बेहद निराश और दुखी हैं । यही नहीं, राजेश्वरी रोड निवासी सौरभ दुबे ने १० दिवस में बाइक बरामदगी कराने पर सम्मान राशि ११००० रुपये की घोषणा कर दी है उनका कहना है कि पुलिस को प्रोहोत्साहित करने के लिए सम्मान राशि की घोषणा की गई है ताकि चोर पकड़े जाएं और आमजन को चोरों के खौफ से निजात मिल सके । पाई-पाई जोड़कर इकट्ठी की गई मेहनत की कमाई को चोर इसी तरह उड़ाते रहे तो पीड़ितों की पीड़ा का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। सौरभ दुबे का कहना है कि पुलिसकर्मी याफिर कोई भी आमजन १० दिन में बाइक बरामदगी कराता है तो उसे भी प्रसन्नतापूर्वक ११००० रुपये सम्मान के तौर पर प्रसन्नतापूर्वक प्रदान करेंगे । ये अलग बात है कि तस्वीर कैमरे में कैद होने के वाबजूद अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है और वक्त बीतने के साथ-साथ बदमाशों के पकड़े जाने और वाहन बरामदगी की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं । फिलहाल, पुलिस के सामने चोर चुनौती बने हैं।

बाइक मालिक ने चोर पर किया 11 हज़ार का इनाम घोषित, ऑटो चालक भी बेरोज़गार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment