शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के साथ बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा की गई मारपीट के मामले में f.i.r. की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स का आंदोलन जारी है.वही इस मामले को लेकर विधायक द्वारा सार्वजनिक रूप से डॉक्टर्स से हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स का आक्रोश खत्म नहीं हुआ.जूनियर डॉक्टर्स बीजेपी विधायक के खिलाफ f.i.r. की मांग पर अड़े हुए हैं.इस मामले को लेकर गुरुवार की देर रात करीब एक सैंकड़ा की संख्या में डॉक्टर्स सिटी कोतवाली थाना जा पहुंचे और थाने का घेराव कर मामले में पुलिस से विधायक उनके पीए और 3 समर्थकों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगे.
SDOP ने कहा सबूत जुटाने के बाद करेंगे f.i.r.
गुरुवार की देर रात विधायक के विरुद्ध f.i.r दर्ज कराने बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे डॉक्टर्स को शिवपुरी SDOP अजय भार्गव और कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने समझाया कि मामला जांच में है पुलिस इस मामले में प्रॉपर एविडेंस कलेक्ट करने में जुटी है. प्रॉपर एविडेंस कलेक्ट करने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.इस दौरान डॉक्टर्स
ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.
एमपी जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान जूनियर डॉक्टर के साथ बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पीए और 3 समर्थकों द्वारा की गई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन के नाम संबोधित पत्र में उन्होंने कहा है कि अपराधियों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर एवं शासन प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाने पर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन कठोर एवं निर्णायक कदम उठाने पर मजबूर होगा.

BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ f.i.r. की मांग पर अड़े डॉक्टर्स, MP जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आसमानी माता मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने उगली मृत नागिन, निजी स्कूल में दिखा दुर्लभ नज़ारा / Shivpuri News
- जिम से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक / Shivpuri News
- ककरई गांव के पास निजी बस पलटी, 16 यात्री घायल; चालक और स्टाफ मौके से फरार / Shivpuri News<br><br>
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment