Press "Enter" to skip to content

भैस की गाड़ी भरने की कहकर जंगल में ले गए आरोपी, अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती / Shivpuri News

शिवपुरी: 1 नवंबर को फरियादी आरिफ खान द्वारा पुलिस चौकी मगरौनी मे उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मेरे मामू अमजद खान मेरे घर आये और बोले कि आज भैंसों की गाड़ी भरना है, इसके बाद मैं और मेरे मामू अमजद खान नरवर बस स्टेण्ड पर एक व्यक्ति से मिले जो हमें भैंसे दिखाने के लिये ग्राम पीपलखाड़ी के जंगल मे अंदर की तरफ ले गया। जंगल मे अंदर जाने पर तीन लोग खड़े मिले हमारे साथ जाने बाला व्यक्ति उनसे बात करने लगा और उनकी तरफ होकर मेरे मामू अमजद को पकड़ लिया व मुझसे बोले कि तू कौन है यहां से भाग जा नहीं तो तुझे भी पकड़ लेंगे, मैं वहां से भाग आया और घटना के बारे मे घर बालों को बताया व मामू अमजद की तलाश की नहीं मिले. फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस चौकी मगरौनी पर अपराध क्रमांक 342/2022 धारा 365 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दिनांक 01.11.2022 को आरोपी द्वारा अपह्रत के परिजनों को फोन कर 50 लाख की फिरोती की मांग की गई एवं किसी को भी इस बारे मे बताने पर अपह्रत को जान से मारने की धमकी दी गई, जिस पर से प्रकरण मे धारा 364ए भादवि एवं धारा 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का इजाफा किया गया.

प्लानिंग के तहत टीम नंबर 01 फिरोती की डमी रकम लेकर एवं अपह्रत के भाई को लेकर सिद्ध बाबा बाली पहाड़ी के नीचे मैदान मे पहुंचकर टॉर्च का इसारा किया तो पहाड़ तरफ से आवाज आई कौन है तब अपह्रत के भाई ने आबाज दी कि मै अमजद खान का भाई हूं फिरोती की रकम लेकर आया हूं, कुछ समय बाद तीन व्यक्ति एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर लाते दिखे एवं इनसे लगभग 50 कदम पीछे एक व्यक्ति हाथ मे बंदूक लिये आता दिखाई दिया, अपह्रत के भाई ने फिरोती की डमी रकम का थेला अपहरणकर्ताओं को दे दिया जिसे चैक कर उन्होंने अमजद को राजेश के पास आने दिया । अपह्रत के मिलते ही टीम नंबर 01 ने अपह्रत को सुरक्षित निकाला एवं अन्य सभी टीमों ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया जव अपहरण किया गया था तब अमजद के पास 80 हजार रुपये थे जिनमे से गिरफ्तार आरोपियों से 25 हजार 500 रुपये एवं आरपियों के कब्जे से एक 12 बोर का कट्टा एवं राउण्ड, कुल्हाड़ी एवं सरिया जप्त किया गया है, एक आरोपी जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाव हो गया जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

उक्त कार्यवाही मे निरी. अलोक सिंह भदौरिया, उनि. दीपक शर्मा, उनि. अमित चतुर्वेदी, उनि. राघवेन्द्र यादव, उनि. रविनद्र सिकरवार, उनि. नीरज राणा, उनि. सुनील राजपूत, उनि. राजीव दुवे, कावा. उनि. रामचंद्र पचौरी, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, भोलारम पुरोहित, विवेक भट्ट, कार्य. सउनि. राकेश यादव, प्रआर. चंद्रभान, संभसेतु, नारायण वंजारा, कावा. प्रआऱ. डेनी कुमार, विपिन कुमार, अजेन्द्र परिहार, आर. संतोष, सचिन यादव, सुनील रावत, संदीप सिंह, विनोद कुमार अरुण कुशवाह, अनूप कुमार, हरेन्द्र, देवेन्द्र परिहार, शिवम, पवन राठौर, मलखान गुर्जर, भारत बघेल, विकाश भदौरिया, नवीन शाक्य, विक्रम जाट, घनश्याम रजक, प्रआऱ.चा. उसमान खान, आर. चालक राम हुजूर यादव, सैनिक हनुमंत सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!