शिवपुरी: कल से शादी समारोह के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं जिनको ध्यान में रखते हुए होटल, मैरिज गार्डन एवं लॉज संचालकों को यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा पार्किंग संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं क्योंकि इनके द्वारा शादी समारोह के कार्यक्रमों में उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं की जाती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित होती है और आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते आज यातायात पुलिस ने इन सभी को नोटिस जारी किए हैं कि वे अपने होटल,मैरिज गार्डन पर उचित यातायात व्यवस्था बनाएं जिससे जाम की स्थिति निर्मित ना हो सके।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया की आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।






Be First to Comment