शिवपुरी: शहर के इंदिरा नगर में रहने वाले रिटायर्ड सिविल सर्जन डाॅ. एमएल कसेरा पर उन्हीं के इकलौते बेटे अभिनव उर्फ बोनी कसेरा ने हमला कर दिया अाैर डाॅ. कसेरा काे लहूलुहान कर दिया। बेटा फिर से हमला न कर दे, इस डर से 73 साल के डॉ. कसेरा को भाड़े पर बाउंसर रखना पड़ा है। डॉ. कसेरा का कहना है कि बेटा मेरी हत्या करने पर तुला है। डॉ. एमएल कसेरा ने बताया कि 1 नवंबर को बेटे अभिनव उर्फ बोनी और उसके संग रह रही संध्या नाम की लड़की ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया अाैर बाथरूम में बंद कर बाहर से गेट लगा दिया।
किसी तरह गेट की चादर तोड़कर बाहर निकला और फिजीकल थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से बेटा अभिनव और संध्या फरार हैं। बकाैल डाॅ. कसेरा, बेटे ने जायदाद हड़पने के लिए मुझे जान से मारने की कोशिश की है। बेटा मेरी हत्या करने पर तुला है। इसलिए ग्वालियर की एजेंसी से मदद से बाउंसर काे शिवपुरी बुलवाना पड़ा। अब डाॅ. कसेरा के संग 24 घंटे बाउंसर रह रहा है। डॉ. कसेरा का कहना है कि उनकी दोनाें विवाहित बेटियां शिल्पा कसेरा और शेफाली कसेरा मुंबई से आ रहीं हैं, तब तक वह बाउंसर की सुरक्षा में ही रहेंगे। उनकी बड़ी बेटी शिल्पा मुंबई में इवेंट मैनेजर और छोटी बेटी फैशन डिजाइनर है।
काम करने की कहा तो भड़क गया बेटा
मेरी पत्नी की 18 साल पहले मौत हो गई थी। बेटा आठवीं तक ही पढ़ा है। बेटा बिना शादी के संध्या नाम की लड़की के संग रह रहा है। मैंने शादी करने और काम धाम करने के लिए कहा ताे वह भड़क उठा। कुल्हाड़ी मार दी। माथे पर 24 टांके आए। जैसे-तैसे बचा हूं। – जैसा रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. एमएल कसेरा ने बताया।

बेटे के डर से रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ ML ने रखा बाउंसर, बेटे ने किया लहूलुहान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment