Press "Enter" to skip to content

बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के विरुद्ध एफआईआर की मांग को लेकर अड़े जूनियर डॉक्टर्स शुरू की हड़ताल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की दबंगई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेपी विधायक उनके पीए और 3 समर्थकों पर डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की धाराओं में एफआईआर की मांग को लेकर अड़े मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में एकत्रित हुए जूनियर डॉक्टरों ने पीड़ित डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने वी वांट जस्टिस और अस्पताल में राजनीति नहीं चलेगी के नारे लगाए।

ओपीडी बंद मरीज परेशान

जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद हो गई है, जिस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जूनियर डॉक्टर्स अपने साथी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये है मामला
दरअसल 1 नवंबर की रात अपने एक रिश्तेदार को देखने मेडिकल कॉलेज पहुंचे बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉ हरिओम धाकड़ के साथ अभद्रता कर मारपीट की है।जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर शिवपुरी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर बीजेपी विधायक उनके पीए और 3 समर्थकों के विरुद्ध एफ आई आर की मांग की थी। कार्यवाही नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में गुरुवार से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!