शिवपुरी : सदर बाजार स्थित किराना व जनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आगजनी में लगभग 12 लाख रु. का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आगजनी कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
पंकज बिंदल की सदर बाजार में गिर्राज ट्रेडर्स के नाम से किनारा व जनरल स्टोर के सामान की दुकान है। पंकज थोक व खैरिज दोनों तरह से सामान बेचते हैं। पंकज के पास सोमवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों का कॉल आया कि दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है।
शटर खोली तो अंदर आग धधक रही थी और सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। नगर पालिका की दमकल बुलवाई और वार्ड 4 के पार्षद संजय उर्फ पप्पू गुप्ता भी आ गए। आग बुझाने के लिए धुएं के बीच खुद ही लेजम पकड़कर अंदर घुस गए। पैर पड़ने से प्लाई टूट गई और पार्षद खुद फंस गए। पार्षद पानी से पूरी तरह भीग गए। पंकज बिंदल का कहना है कि दुकान में आगजनी से उनका करीब 12 लाख रु. का नुकसान हो गया है।

किराना व जनरल स्टोर में अज्ञात कारणों के चलते भड़की आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
- आंखों में आंसू लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, पीएसीएल की राशि नहीं मिलने से छोटी बेटी की शादी अटकी / Shivpuri News
- 20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- तहसील न्यायालय के बंटवारा आदेश में त्रुटिपूर्ण अमल का आरोप, भारतीय सेना के जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment