Press "Enter" to skip to content

12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने 2 घंटे में बच्चे को किया बरामद,आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस स्टैंड क्षेत्र से एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे के अपहरण की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.आनन-फानन में पुलिस की दो टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई.पुलिस ने महज 2 घंटे के अंदर ही नाबालिग बच्चे को थाना क्षेत्र के एक गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया. हालांकि अपहरणकर्ता पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका.पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को आईडेंटिफाई कर उसकी तलाश में जुट गई है.

बाइक से गांव पहुंचाने का झांसा देकर किया नाबालिग का अपहरण

जानकारी के अनुसार अशर्फी बाई पत्नी बलराम जाटव उम्र 70 वर्ष निवासी गसवानी जिला श्योपुर ने पुलिस को बताया कि वह अपने नाती अंकेश जाटव उम्र 12 वर्ष के साथ गसवानी से भटनावर इलाज कराने गई थी.लौटते समय बस में एक युवक से जान पहचान हो गई.वृद्ध महिला ने बताया कि युवक ने उसे और उसके नाती को बाइक से गांव पहुंचाने का झांसा देकर उससे ₹100 लेकर उसे बैराड़ बस स्टैंड पर उतार लिया और मेरे नाती को लेकर बाइक लेने की कहकर चला गया. जवान किस काफी समय बाद भी नहीं लौटा तब वृद्धा ने बैराड़ थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी.


सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
बैराड़ थाना प्रभारी टीआई नवीन यादव ने बताया कि गसवानी थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने अपने नाती के अपहरण होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस की टीम ने नया बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए.सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक युवक नाबालिग बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया.जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस टीम खोदा गांव में पहुंची जहां से पुलिस ने किशोर को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. बच्चे का अपहरण क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने बताया आरोपी के गिरफ्तार होने पर ही इसका खुलासा हो सकेगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!