Press "Enter" to skip to content

टैक्सी से सब्जी लेकर जा रहे युवक को ट्रक ने उड़ाया, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से हैँ आपको बता दें की शिवपुरी से सब्जी लेकर घर जा रहे युवक की टैक्सी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके कारण युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार बता दें की गया प्रसाद पुत्र नारायण दास उम्र 50 वर्ष निवासी करैरा सुबह शिवपुरी सब्जी मंडी लेने टैक्सी से आया था और वापस जाते समय अमोला पुल के पास लगभग 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टैक्सी में टक्कर मार दी और मौके से ट्रक को लेकर भाग गया जहां मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया और घायल की जानकारी परिजन को दी। घायल को परिजन शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है। वहीं युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!