शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में एक 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
प्याज के कट्टे को उठाने के लिए किशोरी से दुष्कर्मी ने मांगी थी मदद
जानकारी के अनुसार बेरखेड़ी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक बृजेश ने बीते रोज अपने पड़ोस की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी को अपने घर में प्याज से भरे कट्टे को उठाने के लिए मदद मांगी थी। किशोरी बृजेश के घर के अंदर गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद बृजेश ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर जाने दिया।
पीड़िता ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता ने इसकी शिकायत आज कोलारस थाने में दर्ज कराई। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

16 साल की नाबालिग को प्याज़ का कट्टा उठाने के बहाने से घर बुलाकर किया दुष्कर्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment