शिवपुरी: जिले के भौती थाना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में एक वैन में गैस रिफिल करते समय एकाएक आग भड़क गई। आग को देख हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक वैन पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार भौंती नगर के सिरसौद रोड पर स्थित दुकान के बाहर नीरज गुप्ता की वैन का चालक एलपीजी सिलेंडर के जरिए वैन में गैस रिफिल कर रहा था इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते गैस रिफिल करते समय आग भड़क गई देखते ही देखते वैन आग के गोले में तब्दील हो गए ग्रामीणों ने वैन में भड़की आग पर पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु उनका यह प्रयास सफल रहा।
दुकानों में आग भड़कने का बना था खतरा –
जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर वैन में आग लगी थी उसके नजदीक कई दुकानें थी जिनमें आग लगने का खतरा मंडरा रहा था मौजूद लोगों ने एक अन्य लोडिंग वाहन की मदद से वैन को रस्सी से बांधकर बीच सड़क पर खींच कर खड़ा कर दिया इस दौरान वैन आग का गोला बनी रही इसके बाद वैन पर पुनः पानी डालकर जैसे तैसे वैन में भड़की आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया गया।
क्षेत्र में संचालित हो रही है एलपीजी गैस से स्कूली वैन –
गौरतलब है कि करैरा और पिछोर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से एलपीजी गैस से संचालित की जा रही है इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य वैन भी सवारी वाहनों के रूप में काम करती है जो एलपीजी गैस सिलेंडर से संचालित की जाती है बीते वर्ष भी एक वैन में भौती क्षेत्र में आग लगी थी जिसके बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गया था और आज फिर एक बार बड़ा हादसा होते होते टल है। भौंती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LPG गैस रिफिल करते समय वैन में भड़की आग, वैन हुई जलकर खाक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment