शिवपुरी: जिले के रन्नौद नगर में परिवार से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक शराब पीकर घर पहुंचा था। युवक को नशे की हालत में देखकर परिजनों ने खरी खोटी सुना दी। इस बात पर युवक नाराज हो गया। युवक ने खेत पर जाकर फांसी लगा ली। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
रन्नौद थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रन्नौद के पास रहने वाला गोलू पुत्र आनंद केवट (22) देर रात शराब पीकर अपने घर पहुंच गया। शराब पीने को लेकर उसका विवाद परिजनों से हो गया था। परिजनों ने शराब पीने की मना करते हुए खरी खोटी सुना दी। इस बात से युवक को गुस्सा आ गया और वह झगड़ा कर घर से खेत की ओर निकल गया। कुछ देर बाद परिजन गोलू को तलाशने के लिए निकले। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उसकी लाश आम के पेड़ से लटकी हुई थी। युवक ने खुद की तौलिया से ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार से झड़गा हुआ तो नशे में लगा लिया मौत को गले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment