Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी मोहना रोड पर भौराना तिराहे के पास रविवार की दोपहर शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए सामने से आ रहे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी‌। हादसे में ऑटो में सवार एक सवारी और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल
दोनों युवकों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार गुरिच्छा निवासी बृजेश कुशवाह ऑटो से बैराड़ आ रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक सदन आदिवासी ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश कुशवाह और बाइक चालक सदन आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!