Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की बहू ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रेमी के साथ हुई फुर्ररर / Shivpuri News

शिवपुरी: रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने जाने का बहाना करके गई नवविवाहित अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। उसकी शादी 2 माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर GRP ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से एक नवविवाहिता अपने देवर और भांजे को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। टिकट विंडो के सामने लंबी लाइन होने पर उसने दोनों को सामान देखने का कहा और टिकट लेने चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो देवर और भांजे ने परिवारवालों को सूचना दी। GRP ने CCTV चेक किए तो वह एक युवक के साथ बाइक से जाते हुए नजर आई।

भिंड के मेहगांव की रहने वाली 22 साल की युवती का विवाह 2 महीने पहले शिवपुरी निवासी युवक से हुआ था। दिवाली के पहले वह माता-पिता से मिलकर आने का कहकर गई थी। उसे लेने के लिए देवर अपने भांजे के साथ मेहगांव पहुंचा। शुक्रवार को तीनों बस से मेहगांव से ग्वालियर पहुंचे। उन्हें शिवपुरी जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी, इसलिए तीनों पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुए। यहां टिकट की लाइन काफी लंबी थी।

भीड़ देखकर भाभी ने कहा- महिलाओं की लाइन छोटी है। तुम दोनों सामान देखो, मैं टिकट लेकर आती हूं। वह बाहर निकली और सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक पर खड़े युवक के साथ चली गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर देवर ने अपने और भाभी के घर पर कॉल किया।

जीआरपी एसआई उमेश मिश्रा ने बताया कि नवविवाहिता 2 लड़कों के साथ आई थी। इनमें एक की उम्र 15 और दूसरे की उम्र 18 साल रही होगी। नवविवाहिता की उम्र भी 20-22 की रही होगी। वह टिकट विंडो पर आई। उसका नंबर आया ही था कि उसने उल्टी आने का बहाना किया और वहां से बाहर निकल गई।

GRP ने केस दर्ज किया, CCTV से तलाश
DSP रेल शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सर्कुलेटिंग एरिया में लगे CCTV में वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती दिख रही है। नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर GRP ग्वालियर ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!