शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक युवक से पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट की गई। आरोपी ने पहले उसे घर पर ले जाकर बंधक बनाया, इसके बाद जमकर पीटा। इस बीच पिता को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे बेटे ने उसे बचाया। इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई है। पिटाई से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेला का रहने वाला महेश कुशवाह अपने साले उधम सिंह कुशवाह के साथ शुक्रवार को बाइक से ग्राम बारई आलू लगाने की मशीन को देखने के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान जब दोनों जीजा-साले बारई की पुलिया के पास पहुंचे, जहां छोटा ग्वाल जो होटल का संचालन करता है अपने एक साथी के साथ मिल गया। उसने बाइक को रोक लिया। छोटा ग्वाल का कहना था कि महेश ने उससे दस हजार रुपए उधार लिए थे। जिन्हें महेश ने वापस नहीं लौटाए थे। जिसके बाद महेश को वह अपनी बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
अपने जीजा महेश कुशवाह को छोटा ग्वाल के द्वारा जबरदस्ती अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने की सूचना उधम सिंह कुशवाह ने अपने भांजे सतीश कुशवाह को दी। जिसके बाद सतीश ढूंढते हुए छोटा ग्वाल के घर पहुंचा तो उसके पिता महेश एक कमरे में घायल अवस्था में बेहोश पड़े हुए थे। महेश के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। सतीश कुशवाह अपने पिता महेश को लेकर बदरवास थाने पहुंचा।
बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद महेश कुशवाह को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदरवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पैसे के लेन देन के चलते घर ले जाकर बंधक बनाया की मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment