शिवपुरी: जिले में एक दिन के दौरे पर बीते रोज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट पहुंचे हुए थे। मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने आरक्षित समय में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसी कड़ी में मंत्री तुलसी सिलावट कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सेसई रोड़ पर रहने वाले सिंधिया निष्ठ कार्यकर्ता के घर स्कूटी चलाकर जा पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्ता ने अपने परिवार के साथ स्वागत सम्मान किया। मंत्री तुलसी सिलावट को स्कूटी चला कर कार्यकर्ता के घर पहुंचता देख भाजपाई दंग रह गए। जिसके फोटो वीडियो खूब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पहले किया जाने से इनकार, स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का नाम सुनकर स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे मंत्री
जानकारी के अनुसार मंत्री तुलसी सिलावट बीते रोज कोलारस विधानसभा की ओर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ग्राम सेसई सड़क पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल शर्मा ने मंत्री तुलसीराम सिलावट से कुछ देर के लिए घर चलने का आग्रह किया था। लेकिन मंत्री पहले ही तीन घंटे लेट थे उन्हें आगे भी कार्यक्रम में जाना था इसलिए मंत्री ने कार्यकर्ता से फिर कभी घर आने की बात कही थी। इसी दौरान पास खड़े कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने मंत्री को बताया कि यह कार्यकर्ता हमारे नेता कैलाश वासी माधवराव सिंधिया के समय के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और इनकी सिंधिया परिवार से काफी निष्ठा है।
बस इतना ही सुन कर मंत्री सिलावट कार में से उतर कर पास में खड़ी कार्यकर्ता की स्कूटी चलाकर कार्यकर्ता के घर पहुंचे जहां उनका शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मंत्री की कैलाशवासी माधव राव सिंधिया के प्रति निष्ठा को देखकर मौके पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता दंग रह गए। जिसके बाद मंत्री स्कूटी चलाकर कार्यकर्ता के घर जाने का वीडियो बना लिया गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंत्री तुलसी सिलवाट ने पहले घर जाने से किया मना, फिर पहुंचे स्कूटी से घर, पढ़िए पूरी खबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment