शिवपुरी: जिले कोलारस थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में सास-बहू के बीच हलवे को लेकर मुंहवाद हो गया। इस बात से नाराज बहू ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेरखेड़ी की रहने वाली मिथलेश पत्नी महाराज सिंह उम्र 25 साल ने सुबह खेत में डालने वाला कीटनाशक पी को लिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। महिला के पति महाराज ने कहा कि वह सुबह खेत पर पानी की लाइन बिछाने चला गया था। इसके बाद घर पर मां और पत्नी के बीच घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर उसकी पत्नी ने कीटनाशक पी लिया।
महिला की सास ने बताया कि उसने बहू से कहा था कि ये रवा रखा है इसका हलवा बना कर बच्चों को खिला दे। इसी बात पर बहू से कहासुनी हो गई और उसने जहर खा लिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सास बहू में हुई कहासुनी, बहू ने पी ली कीटनाशक दवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment