शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मकलीझरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से जमकर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से 3 महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दोनों पक्ष ने बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने घायलों का बैराड़ अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद दोनों पक्षों पर मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के कप्तान धर्मेंद्र रामस्वरूप और रामकली जाटव घायल हुए हैं वहीं दूसरे पक्ष के लव कुश हरीकिशोर प्रीति और प्रियंका जाटव घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के फरियादी कप्तान जाटव की रिपोर्ट पर से हरि किशोर नंदकिशोर पुष्पेंद्र जाटव जबकि दूसरे पक्ष के फरियादी लवकुश जाटव की रिपोर्ट पर से कप्तान और धर्मेंद्र जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

पुरानी रंजिश के कारण 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं सहित 8 घायल क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment