शिवपुरी: जिले के कोलारस नगर में बिजली विभाग द्वारा रातों-रात 40 बिजली कनेक्शनों को काट दिया। बिजली विभाग की रात्रि के समय बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई से नगर में बिजली बिल के बकायादारों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
जिले भर में बिजली विभाग का करोड़ों रुपए का बिजली बिल उपभोक्ताओं पर बकाया है। बिजली बिल जमा करने के लिए लगातार बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील कर रहा है। अब तक जिले भर के कई गांव के सैकड़ों की संख्या में किसानों के बिजली कनेक्शनों को काटा जा चुका है। इसके बाद अब नगरीय क्षेत्रों में भी बिजली कंपनी ने बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है।
रात में ही भर दिए कइयों ने बिजली बिल
बिजली कंपनी के जेई पवन कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस नगर में रात में 40 ऐसे बिजली कनेक्शनों को काटा गया है, जिन पर साढ़े 4 लाख की राशि बकाया थी। इसके अतिरिक्त 15 कनेक्शन धारियों ने डेढ़ लाख रुपए का बकाया बिजली बिल मौके पर ही जमा करा दिया है। जिससे उनके बिजली कनेक्शन को नहीं काटा। जेई ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह सभी बिजली कनेक्शन धारी जिन पर बिजली बिल बकाया है। वह जल्द से जल्द अपने बकाया बिजली बिल के भुगतान को जमा करें। जिससे वह होने वाली असुविधा से बच सकें।






Be First to Comment