शिवपुरी: शहर की थीम रोड को गाय और सांडों ने आराम गाय बना लिया है। कठमई फोरलेन बायपास तिराहे से ककरवाया फोरलेन बायपास तिराहे तक 13 किमी की थीम रोड है। शहर के ग्वालियर बायपास से गुना बायपास और बड़ौदी तक सबसे ज्यादा आवारा गाय और सांड बीच सड़क पर खड़े या बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। असावधानी बरती तो हादसा निश्चित है। शहर की थीम रोड पर अक्सर सांड कभी भी आपस में भिड़ जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को कई बार लड़ाई खत्म होने तक रुकना पड़ता है।
यदि सांड सिर्फ मस्ती के मूड में रहते हैं तो सावधानी पूर्वक बचकर निकलते हैं, ऐसे में यदि सांड अचानक हमल कर दे तो लोगों की जान पर भी बन आती है। सांडों के हमले में कुछ लोग तो जान भी गंवा चुके हैं, जबकि तमाम लोग जख्मी हो गए। सांड सामने आते ही लोग सिहर उठते हैं और किसी भी सूरत में सांड के सामने नहीं पड़ते। तमाम घटनाओं के बाद भी नगर पालिका आवारा गाय और सांडों को शहर की सड़कों से नहीं हटा पा रही है।
शहर में बड़ी गोशाला नहीं, गायों को रखने पर्याप्त जगह की जरूरत : इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे पशुपालन विभाग की गोसंवर्धन बोर्ड के तहत बनी गोशाला का संचालन नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। गोशाला में इतनी जगह नहीं है कि शहर की सारी गायों को रखा जा सके। नगर पालिका अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी नई गोशाला खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

थीम रोड पर गाय ओर सांडो का आतंक, नगरपालिका बेखबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment