शिवपुरी: 30 डिग्री सेल्सियस में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान शिवपुरी के लाल अमर शर्मा का दुखद निधन की खबर मिलते ही शिवपुरी में शोक की लहर फैली हुई है। दरअसल शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खरई भाट के रहने वाले 26 वर्षीय सेना के जवान अमर शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा का हृदयगति रुकने से उस समय मौत हो गई जब वह लद्दाख के सियाचीन बॉर्डर पर -30 डिग्री सेल्सियस, बर्फ के बीचोबीच देश की रक्षा के तैनात थे। परिजनों को विते शाम आर्मी हेड क्वार्टर से सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अमर शर्मा का जन्म खरई भाट में हुआ था अमर शर्मा के दो भाई सतेंद्र शर्मा (24) अरुण शर्मा (22) भी है। अमर के पिता पेशे से किसान हैं जो जिन्होंने अमर को जैसे तैसे पढ़ाया। अमर शर्मा ने वर्ष 2015 में सेना की भर्ती छतरपुर में दी थी। इस भर्ती में अमर को आर्मी के लिए चुन लिया गया था। अमर ने सेना की ट्रेनिंग जबलपुर में जिसके बाद उसे पहली पोस्टिंग गुवाहाटी में मिली थी 2 वर्ष गुवाहाटी में रहने के बाद अमर शर्मा की पोस्टिंग लद्दाख में कर दी गई थी तभी से अमर शर्मा लद्दाख में रहकर देश की सीमा की रक्षा कर रहा था। अमर शर्मा की शादी दो वर्ष पहले हुई थी।
9 नवंबर को छुट्टी पर आने वाला था अमर
अमर के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि हमार 9 नवंबर को कई महीनों बाद अपने घर वापस आने वाला था अमर से बीते रोज फोन पर भी बात हुई थी अमर मिलने वाली छुट्टियों को लेकर काफी उत्साहित था उसे जब भी समय मिल रहा था तब वह अपने घर पर फोन से बात करता था। परंतु बीते शाम अमर के दुखद निधन की खबर फोन के जरिए घर तक पहुंच गई।
पठानकोट हुई थी पोस्टिंग, होने वाला था प्रमोशन –
अमर शर्मा 9 नवंबर को छुट्टी लेकर अपने ग्रह जिले शिवपुरी आने वाला था। अमर को 2 माह के लिए छुट्टी स्वीकृत हुई थी जिसके बाद अमर की पोस्टिंग पठानकोट में कर दी गई थी अमर को 9 नवंबर तक ही लद्दाख में रहना था। 2 माह की छुट्टी बीत जाने के बाद अमर शर्मा को पठानकोट के आर्मी वेस को ज्वाइन करना था। जहां अमर शर्मा को प्रमोशन भी मिलने वाला था।
अमर शर्मा के ताऊ के बेटे पवन शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा भी आर्मी में तैनात था जिसकी मौत 7 वर्ष पहले हो चुकी है। 2 वर्ष बाद अमर ने सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का विकल्प चुना था और अब अमर शर्मा का छोटा भाई भी आर्मी की तैयारी कर रहा है।
कल आएगा जवान का पार्थिव शरीर ग्रह ग्राम
अमर शर्मा का पार्थिव शरीर कल 28 अक्टूबर को दोपहर तक शिवपुरी पहुंचने की संभावना है अमर का अंतिम संस्कार ग्रह ग्राम खरई भाट में किया जाएगा। सेना के जवान अमर शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने अमर शर्मा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

30 डिग्री सेल्सियस में ड्यूटी के दौरान शिवपुरी के अमान शर्मा की हार्ट अटैक से मौत, कल दोपहर तक आएगा पार्थिव शरीर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment