Press "Enter" to skip to content

पटाखे चलाते समय हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसा युवक जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ नगर के वार्ड संख्या 7 जैन मंदिर के पास में दीपावली की सुबह पटाखे चलाते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया।पटाखों में हुए विस्फोट के चलते युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने
घायल को इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। दरअसल बैराड़ नगर के वार्ड संख्या 7 में रहने वाला मनीष पुत्र सोनेराम जाटव दीपावली की सुबह पटाखे चला रहा था।पटाखा चलाते समय अचानक हाथ में पकड़ी पटाखों की थैली में विस्फोट हो गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन मनीष को लेकर बैराड़ अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया है।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने डायल और परिजनों के कथन लेकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!