शिवपुरी: कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर गड्ढों की वजह से पड़ौरा चौराहे से अमोला घाटी तक का सफर मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। एनएचएआई द्वारा सुध नहीं ली जा रही है। मझेरा के पास रविवार की सुबह हादसे के बाद सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गड्ढों की वजह से दूसरे वाहनों हादसे का शिकार होते-हाेते बचते नजर आए। पुलिसकर्मियों आसपास से हरी घास उखाड़ी और गड्ढा व आसपास डाल दी, ताकि दूसरे वाहन चालक बिना किसी हादसे का शिकार हुए सावधानी पूर्वक निकल सकें। शहर सहित जिले भर में इस साल ज्यादा बारिश हो जाने के कारण सड़कों की हालत खराब है।
डामर उखड़ने से फोरलेन हाइवे पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत के काम में तेजी नहीं लाने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। इन हादसों की वजह से लोग ना सिर्फ जख्मी हो रहे हैं, बल्कि वाहनों में टूटफूट होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। सके अलावा सुरवाया थाना और देहात थाना पुलिस को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को मझेरा गांव के ठीक पास क्रासिंग पर अचानक गड्ढे की वजह से पीछे से आ रही कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कुछ ही देर में एक अन्य कार का पहिया गड्ढे में जाने से रिम सहित पूरा टायर खराब हो गया। एक ही जगह कई गड्ढे होने से यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। अमोला घाटी पर भी सड़क काफी खराब हो चुकी है।
38 किमी का हिस्सा जंगली क्षेत्र, वाहन चालकों को खतरा
38 किमी हिस्सा पूरी तरह जंगल क्षेत्र है। रात में कभी भी हादसे होते हैं तो घायल तड़पते रहते हैं। अक्सर ट्रक वाले हाइवे किनारे सुरवाया थाने रुककर सूचना दे जाते हैं। गड्ढों की वजह से हाइवे का उक्त हिस्सा सबसे ज्यादा खतरनाक है। नेशनल फोरलेन हाइवे होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा गड्ढे भरने में कोताही बरती जा रही है।
झांसी लिंक रोड पर निकलने वाले बाइक सवार धूल-धूल हो रहे
शिवपुरी शहर के हवाई पट्टी से करैरा जाने वाले झांसी लिंक रोड की हालत बहुत खरा है। यह सड़क कोटा-झांसी फोरलेन पर मिलती है। बरसात में पूरी सड़क उधड़ गई है। लोक निर्माण विभाग ने बरसात थमने के बाद गिट्टी के संग मिट्टी भी भरवा दी है। इस कारण रोड पर धूल ही धूल उड़ रही है। गड्ढों भरी सड़क पर सावधानी से चलने के साथ अब लोग पूरी तरह धूल धूल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हो रही है। बदहाल सड़क की अनदेखी के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है।

NHAI ने सुध नहीं ली तो सुरवाया थाना पुलिस ने ली सुध, डाली हरी घाँस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment