शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम चौका में बकरी को लेकर विवाद हो गया वहीं दबंगों ने किया हमला, बकरी को लेकर हुआ था विवाद जिसमें युवक के तोड़े हाथ और पैर और जबरदस्ती शराब पिलाई घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार राजेश जाटव पुत्र रामदास जाटव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चौका थाना करैरा ने बताया की मंगल परिहार की बकरी घर में अंदर आ गई जिसपर राजेश ने मंगल से कहा कि तुम्हारी बकरी अंदर आ गई उसको बाहर निकाल लो, जिसके बाद राजेश से जातिसूचक गली देकर वहां से निकल गए लेकिन 10 से 15 मिनिट बाद करीब 15 से 20 लोग आकर डंडों से युवक की मारपीट कर दी. घटना आज सुबह की हैं सभी वहां से चले गए जिसके बाद युवक के परिजन आए और उसको जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी है. घायल युवक के पूरे शरीर पर लाठीयों से हमला किया गया हैं.






Be First to Comment