शिवपुरी: पिछोर पुलिस ने ग्राम विजयपुर में अवैध शराब बनाने की चार भट्टी नष्ट की व 2500 लीटर गुड़ व महुआ का लाहन नष्ट किया. पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी पिछोर दीपक सिंह तोमर के निर्देशन में व थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पिछोर थाना की टीम ने आज सुबह ग्राम विजयपुर में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की व खेत के पास नाले के किनारे चल रहीं शराब की 4 भट्टी नष्ट की. कई ड्रम में भरा गुड़ व महुआ का लाहन करीब 2500 लीटर हजारों रुपए की कीमत का नष्ट कर दिया। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब निर्मित कर निश्चित रूप से आसपास के गांव में खपाई जाती है जिससे पीने वालों के स्वास्थ्य को निश्चित रूप से रूप से नुकसान पहुंचाती.
पुलिस टीम में एसआई चेतन शर्मा, एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ,अमर लाल बंजारा ,प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह यादव , हीरा सिंह पाल प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी , घनश्याम सिंह परमार व आरक्षक रामनाथ रावत की मुख्य भूमिका रही।






Be First to Comment