Press "Enter" to skip to content

महिला के साथ हैवानियत: 2 अजनबी लोगों ने गर्म चिमटे से महिला का गुप्तांग सहित शरीर दागा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में एक 35 वर्षीय महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. 2 अजनबी लोगों ने महिला को दबोच कर उसकी आंखें बंद कर गर्म चिमटे से उसका चेहरा गुप्तांग सहित शरीर दाग दिया.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को तड़पता छोड़कर भाग गए.परिजनों ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया है.घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

खेत पर काम कर रही थी महिला

पीड़ित महिला ने बताया कि बीते रोज शुक्रवार को करीब 4:30 बजे वह अपने खेत पर मूंगफली बीनने के बाद खेत पर ही खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तभी पीछे से आकर दो अजनबी लोगों ने उसे पकड़ लिया वह चिल्लाई तो दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसकी आंखों को बंद कर गर्म चिमटे से उसका चेहरा गुप्तांग सहित शरीर को जगह जगह से दाग दिया.महिला ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसे तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए.आंखें बंद होने के कारण महिला दोनों को पहचान नहीं पाई. फिलहाल महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!