शिवपुरी: जिले के करैरा तहसील के मुंगावली रोड पर शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा रातों-रात स्थापित कर दी गई गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में 5 विधानसभा हैं जिनमें से करैरा विधानसभा और पिछोर विधानसभा में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जहां रातो रात अवैध रूप से चौक चौराहों पर मूर्तियों को स्थापित बिना अनुमति के ही कर दिया जाता है पिछोर विधानसभा और करैरा विधानसभा में अब तक 1 दर्जन से अधिक मूर्तियों को स्थापित किया जा चुका है करैरा विधानसभा में हाल ही में चंद्रशेखर आजाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी और आज रात करेरा के मुंगावली रोड पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।
एक दर्जन प्रतिमा हो चुकी हैं स्थापित, नहीं हुई कार्रवाई
शिवपुरी जिले के पिछोर और करैरा तहसील में बिना अनुमति चौराहों पर मूर्ति लगाने का यह पहला मामला नहीं है, आज से कई साल पहले पिछोर के बस स्टैंड पर अवैधानिक रूप से संविधान निर्माता की प्रतिमा संविधान को तोडते हुए रख दी, इसके बाद क्रमशः पिछोर के बाचरौन चौराहे पर अंवति बाई की प्रतिमा, पिछोर अनुविभाग के नग्देश्वर चौराहे पर अहिल्या देवी, खोड बरैला चौराहे पर अंबेडकर जी की प्रतिमा, पिछोर के पायगा गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, शाजापुर ठुनी तिराहे मंगल पांडे पिछोर में फिल्टर रोड पहाड़ी पर बुद्ध भगवान की प्रतिमा और विश्व को धर्मोपदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पिछोर के मोती सागर तालाब पिछोर अवैध रूप से बनी गौशाला में स्थापित कर दी है क्रमशः करैरा में चन्द्रेखर आजाद, डॉ भीम राव अंबेडकर के बाद अब रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। पिछोर और करैरा में अवैध रूप से महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा बन चुकी है। प्रशासन हर बार ऐसे मामलों में अज्ञात का मामला दर्ज कर फाइल बंद कर देता है।

एक बार फिर रातोंरात अज्ञात लोगों ने रखी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment